पटियाला में घर देखने पहुंचे पति-पत्नी पर पिटबुल कुत्ते का हमला
पंजाब के पटियाला के घुम्मन नगर इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ किराए का घर देखने पहुंचे पति-पत्नी पर एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। घर की घंटी बजाने और गेट खुलते ही कुत्ते ने दंपति को बुरी तरह नोंच डाला, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने डंडों की मदद से उन्हें छुड़ाया, जिसके बाद दोनों घायलों को पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खौफनाक हमले का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#पटियाला #पंजाब #patiyala #पिटबुल #pitbull #DogAttack
