पीलीभीत के थाना पूरनपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे (NH-730) पर जलते ट्रक में चालक बलविंदर सिंह की मौत का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने शुरुआती जांच मे हादसा लग रही इस घटना को सोची-समझी हत्या पाया और आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 10 जुलाई की रात ट्रक (JH02K9750) में आग लगने से चालक व मालिक बलविंदर सिंह की जलकर मौत हो गई थी. पुलिस जांच में यह हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी खौफनाक हत्या की वारदात निकली. रुद्रपुर निवासी 40 वर्षीय प्रेमिका अमनदीप कौर उर्फ अमन ने अपने प्रेमी बलविंदर सिंह से पीछा छुड़ाने के लिए केबिन में बातचीत के दौरान लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर बेहोश कर दिया. इसके बाद साक्ष्य मिटाने और दुर्घटना का रूप देने के लिए केबिन में डीजल डालकर आग लगा दी.
