देहरादून के डोईवाला में हुए सड़क हादसे में रोहतक के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। घूमने निकले नरेश जैन, विनोद, सोमपाल और नवीन की मौत से उनके परिवारों में मातम छा गया। डोईवाला में मणिमाई मंदिर के पास हुआ हादसामृतकों में नरेश, विनोद, सोमपाल, नवीन शामिल देहरादून के डोईवाला में मणिमाई मंदिर के पास बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे हुए सड़क हादसे में रोहतक के चार लोगों की मौत हो गई , जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रोहतक में मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि सभी लोग घूमने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में जान गंवाने वालों में रेलवे रोड निवासी नरेश जैन, आर्य नगर निवासी विनोद, रेलवे रोड निवासी सोमपाल और गढ़ी मोहल्ला निवासी नवीन शामिल है।
